Delhi ka Mausam: कैसा रहेगा आज राजधानी का मौसम? क्या है IMD का अपडेट?
Delhi Weather: पिछले कई दिनों से दिल्ली में हो रही बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया कि आज भी राजधानी में मौसम गीला रहेगा और यहां के कुछ इलाकों मे बूंदाबांदी होने के आसार हैं और हवाएं चलेंगी। मौसम का ये आलम बुधवार को भी रहेगा हालांकि गुरुवार से फिर यहां के मौसम में तब्दीली होगी।

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव में हैं इसलिए इसका उलटफेर इस महीने यूं ही जारी रहेगा और 15 सितंबर के बाद यहां पर मौसम ड्राई हो जाएगा।
बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आएगी
अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां के प्रदूषण में कमी आएगी।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 132 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 127 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 143 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 136 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -131 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 169 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 123 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार है।
यहां पर होगी बारिश
तो वहीं दूसरी ओर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आज मध्यम बारिश होने के आसार हैं , जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं यूपी -बिहार में भारी बारिश हुई है, यहां के कई स्थानों पर सोमवार को भयंकर बरसात हुई है जिससे कई स्थानों पर जलमग्न वाली स्थिति पैदा हो गई है, इन राज्यों में आज भी अलर्ट जारी है।
हल्की बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है
तो वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज भी मध्यम बरसात के आसार हैं तो वहीं पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ में भी बरसात होगी, जबकि कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को बोला गया है।












Click it and Unblock the Notifications