Delhi Ka Mausam: बारिश के बाद अब नमी और उमस को झेल रही है दिल्ली, क्या आज होगी बरसात?
Delhi Weather Updates: देश के दिल यानी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति लगभ खत्म हो चुकी है, जिन इलाकों में अब भी पानी भरा है उनकी निकासी का काम तेजी से हो रहा है। फिलहाल दो दिनों से राजधानी में बारिश नहीं हुई है जिससे राहत कार्य आराम से हो पाएं हैं लेकिन दिल्ली अब उमस के घेरे में हैं तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि आज भी दिल्ली में गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।

कल यहां पर अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं आज भी यहां का मौसम ऐसे ही रहने वाला है, फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के बहुत नीचे आ चुका है, जो कि बहुत बड़ी राहत की बात है।
बारिश होने के चांस काफी कम
Recommended Video
अनुमान के मुताबिक दिल्ली में आज भी बादलों का डेरा तो दिखेगा लेकिन बारिश होने के चांस काफी कम है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। फिलहाल लगातार हो रही बरसात की वजह से दिल्ली की आबोहवा में सुधार हुआ है और यहां के प्रदूषण में कमी आई है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 111 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 176 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 128 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 132 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली 191 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 121 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 131 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।
भारी बारिश अनुमान, चेतावनी जारी
केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि आज भी महाराष्ट्र , हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश अनुमान है। महाराष्ट्र में तो आज भी रेड अलर्ट है। यहां के रायगढ़ में भूस्खलन से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका
तो वहीं आज यूपी, हिमाचल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा में बारिश हो सकती है तो वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में आज भी भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications