Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी ने दिखाए तेवर, तापमान पहुंचा 34 °C के पार, जानिए IMD ने क्या कहा?

दिल्ली में मौसम बदलते के साथ तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले वीकेंड पर रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया।

Delhi Weather Forecast

Delhi Weather Forecast: राजधानी दिल्ली और आसपास इलाकों में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़कर 34.1 डिग्री तक पहुंच गया। ये राष्ट्रीय राजधानी में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों के भीतर गर्मी से राहत मिल सकती है।

दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में इस बार जल्द हीटवेव का अनुमान व्यक्त किया गया है। गुजरात के विदर्भ के साथ ही पश्चिमी तट से लगे कच्छ, दक्षिण पश्चिम राजस्थान, कोंकण और सौराष्ट्र में पिछले हफ्ते रविवार को तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, कर्नाटक और महराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा में भी गर्मी ने तेवर दिखाए। यहां पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि उत्तरी कोंकण में तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव की भी आशंका है।

दिल्ली में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 13 और 14 मार्च के बीच दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश का अनुमान है। हालांकि अब तक राजधानी के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया, जबकि 15 और 16 मार्च को दिल्ली में तेज बारिस होने का अनुमान है। हालांकि थोड़ी राहत के बावजूद अगले चार दिनों तक दिल्ली के तापमान में बड़े बदलाव की अनुमान नहीं है। यहां अगले चार दिनों तक दिल्ली का तापमान न्यूनतम 18 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत कई इलाकों में होगी बारिश, तो यहां आएगा आंधी-तूफान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+