'हम कहते रहे भर्ती करो...वो बोले दर्द में नहीं और हो गई डिलीवरी', दिल्ली के अस्पताल की लापरवाही
नई दिल्ली, 19 जुलाई। दिल्ली महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया है जिसमें एक महिला सरकारी हॉस्पिटल की इमारत के ठीक बाहर बच्चे को जन्म दे रही है। मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी किया है।

सरकारी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही मरीज की मौत का कारण बन सकती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें सरकारी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की गलतियों से मरीजों की जान गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गया वीडियो सरकार प्रदेश सरकार की ओर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर किए दावों पर पानी फेर रहा है। अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड के बाहर एक गर्भवती महिला ने शिशु को जन्म दे दिया।
बताया जा रहा है कि चिकित्सा स्टाफ ने उसे अस्पताल में उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई। जब महिला को लेबर पेन हो रहा था और स्ट्रेचर की आवश्यकता थी तो चिकित्सकों ने उसे खुद चलकर पैथालॉजी तक जाने को कहा गया। जब वो वापस इमर्जेंसी वार्ड के बाहर पहुंची ही थी कि उसकी डिलीवरी हो गई।
महिला के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उसे तत्काल भर्ती किए जाने की आवश्यकता है। परिजनों ने ये भी कहा कि महिला को लेबर पेन हो रहा लेकिन अस्पताल में मौजूदा चिकित्सा स्टाफ ने उनकी बात नहीं सुनी और पहले जांच कराने का सुझाव दिया। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में पैथालॉजी ले जाया गया। इस दौरान उसका लेबर पेन बढ़ता जा रहा था। वापस जब तक उसे इमर्जेंसी वार्ड तक परिजन लेकर पहुंचते वार्ड के बाहर महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को आयोग ने एक नोटिस जारी किया है। जिसमें घटना की जानकारी मांगी गई है और सफदरजंग मेडिकल स्टाफ पर लग रहे आरोपों के जांच की बात कही है।
ये भी पढ़ें: क्यों झूठे होते हैं 'घड़ियाली आंसू'? जानिए किसलिए कही गई ये कहावत
वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को जैसे तैसे आसपास की महिलाओं ने घेरा बनाकर डिलीवरी कराई। हालांकि बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। लेकिन दिल्ली के बड़े अस्पताल की ये तस्वीर बेहद शर्मनाक है। जहां अस्पताल के अंदर महिला का असुरक्षित प्रसव कराना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications