Delhi हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिला धमकी, सख्त की गई सिक्योरिटी

दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। हाईकोर्ट को उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। जिसकी जानकारी तुरंत दिल्ली पुलिस को दी गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अदालत के पूरे परिसर की जांच की और गेट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगा दिया।

Delhi High Court registrar general gets bomb threat Security stepped up

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, बलवंत देसाई नामक व्यक्ति द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को 12 फरवरी को भेजे गए ईमेल में आगाह किया गया है कि गुरुवार को एक बम धमाका होगा और यह दिल्ली में सबसे बड़ा धमाका होगा।

धमकी वाले इस ईमेल में लिखा है, 'यह दिल्ली में सबसे बड़ा विस्फोट होगा। मंत्री को भी फोन करो, सबको उड़ा दिया जाएगा। 'इस ईमेल को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। धमकी वाले ईमेल के मिलने के बाद हाईकोर्ट के अधिकारियों ने ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के सक्षम प्राधिकरण ने मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट के अधिकारियों पुलिस कमिश्नर से हाईकोर्ट परिसर में और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है।

इसके साथ ही हाईकोर्ट के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को मामले की विस्तृत जांच कराने और जल्द से जल्द एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा कि उच्च न्यायालय के बाहर पहले हुए बम विस्फोट को ध्यान में रखते हुए प्राधिकारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+