'2:11 बजे होगा धमाका', स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल हाईकोर्ट को भेजा गया, जिसमें दोपहर 2:11 बजे ब्लास्ट होने की बात कही गई। ईमेल का सब्जेक्ट '30 MB Blast at the Delhi High Court' था।
स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया और जरूरी एहतियाती कदम उठाए गए। दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुनाल मल्होत्रा ने इसे फर्जी धमकी बताया, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

ईमेल से मिली बम धमकी
दिल्ली हाईकोर्ट को मिले ईमेल में दावा किया गया कि दोपहर 2:11 बजे परिसर में धमाका होगा। ईमेल का विषय '30 MB Blast at the Delhi High Court' रखा गया था। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को सूचना दी गई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुनाल मल्होत्रा ने कहा कि धमकी फर्जी प्रतीत हो रही है। हालांकि, किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।
ये भी पढे़ं: Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते कई रास्ते बंद, देख लें ट्रैफिक का लेटेस्ट अपडेट
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कड़ी कर दी गई है। राजधानी के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। आने-जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त चेकिंग की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों और ज्यादा भीड़ वाले इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले से देश को संबोधित करेंगे, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां खास सतर्क हैं।
ये भी पढे़ं: बरी होने के 4 घंटे बाद ही खेल! CBI की जल्दबाजी पर केजरीवाल पहुंचे हाई कोर्ट, जानिए क्या-क्या खुलासे हुए?
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
दिल्ली में इससे पहले भी बम धमकियों के कई मामले सामने आ चुके हैं। 3 अगस्त को दिल्ली मेयर कार्यालय को आठवीं बार बम धमकी वाला ईमेल मिला था। उसी दिन दिल्ली के कई स्कूलों को भी धमकियां मिली थीं, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। इससे पहले 31 जुलाई को गुरुग्राम डीसी कार्यालय, हरियाणा की अदालतों और कुछ स्कूलों को बम धमकी मिली थी। जांच के बाद ये धमकियां भी फर्जी निकली थीं।


Click it and Unblock the Notifications
