दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने तय किए 136 अस्पताल

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सोमवार से 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को टीका लगना शुरू हो गया है। वहीं दिल्ली में भी टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि हमने वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से उपर के गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में फ्री में टीकाकरण की व्यवस्था की है। हालांकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन की डोज के लिए 250 रुपए लगेंगे।

Satyendra Jain

Recommended Video

    Corona Vaccination India: Delhi के 136 Private Hospital में लगेगी Covid-19 Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में 192 अस्पतालों में लगेगा टीका

    सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में दूसरे चरण में कुल 192 अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा। इनमें 56 सरकारी (दिल्ली+केंद्र) अस्पताल हैं और 136 प्राइवेट अस्पताल हैं। इसके अलावा 300 सेंटर भी ऐसे हैं, जहां ये वैक्सीन लगाई जाएगी। सत्येंद्र जैन ने बताया कि जो भी व्यक्ति इस कैटिगिरी में आएगा, उसे CoWIN ऐप या सॉफ्टवेयर पर अपना रजिस्ट्रेशन करना है।

    पीएम मोदी ने लगवाया टीका

    आपको बता दें कि दिल्ली में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह जाकर ही एम्स में कोवैक्सीन का टीका लगवाया था। 70 साल के पीएम मोदी प्रोटोकॉल को तोड़कर एम्स पहुंचे थे और वैक्सीन का टीका लगवाया था। पीएम मोदी के बाद देश में कई पॉलिटिकल हस्तियों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+