जस्टिस गौरांग कंठ के ट्रांसफर की सिफारिश प्रस्ताव का विरोध, दिल्ली HC बार एसोसिएशन एकजुट
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने गुरुवार को जस्टिस गौरांग कंठ को कलकत्ता हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने के प्रस्ताव का विरोध जताया है। 17 जुलाई को काम से दूर रहने का प्रस्ताव पारित किया है।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली, इलाहाबाद और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तीन जजों को अलग-अलग हाई कोर्ट में ट्रांसफर की सिफारिश की गई है। ऐसे में दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) ने गुरुवार को जस्टिस गौरांग कंठ को कलकत्ता हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने के प्रस्ताव के विरोध में 17 जुलाई को काम से दूर रहने का अनुरोध किया है।
प्रस्ताव में कहा गया कि इस तरह के स्थानांतरण से दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की मौजूदा संख्या में कमी के कारण न्याय वितरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आगे कहा गया कि यह अफसोस की बात है कि दिल्ली हाईकोर्ट में मौजूदा रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया के संबंध में सभी संबंधित पक्षों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, फिर भी माननीय वर्तमान न्यायाधीश का स्थानांतरण किया जा रहा है, जिससे मौजूदा रिक्तियों को और कम किया जा रहा है। इसलिए दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम से उपरोक्त सिफारिश पर फिर से विचार करने का अनुरोध करता है।

अलग-अलग हाई कोर्ट में जजों ट्रांसफर
आपको बता दें कि कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह को इलाहाबाद हाई कोर्ट से केरल हाई कोर्ट में ट्रांसफर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज बजाज को इलाहाबाद हाई कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति गौरांग कंठ को कलकत्ता हाई कोर्ट ट्रांसफर की सिफारिश की है।












Click it and Unblock the Notifications