250 कोरोना मरीजों को खाना खिला रहा हलवाई, लिखी ऐसी बात कि लोग हो गए इमोशनल
नई दिल्ली, मई 10: कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू के साथ-साथ बहुत ही खतरनाक साबित हो रही है। रोजाना 4 लाख से ज्यादा केस रिपोर्ट हो रहे हैं। वहीं मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई समृद्ध लोग इस महामारी में मदद के लिए आगे आए हैं। तो कुछ ऐसे अनसंग हीरो भी है, जो अपनी जेब देखे बिना मदद कर रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं दिल्ली के सीताराम बाजार में रहने वाले संदीप शर्मा, जो खुद संसाधनों के अभाव में है, लेकिन इस बेहद मुश्किल वक्त में 250 गरीब कोरोना मरीजों को खाना खिला रहे हैं।

गरीब कोरोना मरीजों को खिला रहे खाना
दिल्ली के सीताराम बाजार में रहने वाले संदीप जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन परोसने के लिए किसी भी तरह की लागत वहन करने को तैयार है। पेशे से हलवाई संदीप का एक प्यारा सा नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे प्रवीण स्वामी नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 250 कोरोना रोगियों को भोजन देने के लिए सामान की एक लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट के नीचे संदीप ने एक नोट लिखा है, जिसे पढ़कर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
पढ़िए, संदीप की दिल जीतने वाली बात
यूजर ने ट्वीट के साथ उनकी लिस्ट शेयर की है। इसके साथ ही लिखा कि दिल्ली के सीताराम बाजार के एक छोटे हलवाई संदीप शर्मा का पत्र, जो उत्तरी दिल्ली के एक अस्पताल में 250 गरीब कोविड रोगियों के लिए भोजन कर रहे हैं। आप जो कर सकते हैं, उसकी मदद करें। मैं आपकी सेवा करता रहूंगा। वह अमीर आदमी नहीं है। वो वही कर रहा है जो कर सकता है। शेयर किए गए लिस्ट के बीच संदीप ने आखिर में लिखा है कि 'बाकी मैडम आप देख लेना आप जो पैसे देंगी, उसी में आपकी सेवा करूंगा।'

संदीप के प्रयासों की हो रही सराहना
हलवाई संदीप शर्मा का यह लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे है। इसके साथ ही उनके प्रयासों की भी खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं कई लोग उनकी मदद के लिए भी आगे आए हैं। कुछ लोगों ने तो कमेंट बॉक्स में लिखा है कि वो एक दिन का पैसा पे करेंगे। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के इस वक्त में जनता हेल्थ फैसिलिटी से लेकर खाने-पीने जैसी जरूरी चीजों के लिए भी परेशानी उठा रहे हैं। ऐसे वक्त में देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स के अलावा संदीप जैसे लोग भी सहायता करने से पीछे नहीं हट रहे।












Click it and Unblock the Notifications