दिल्ली में मौसम की दोहरी मार, सांस लेना मुश्किल, AQI लेवल 'बहुत खराब' श्रेणी में, GRAP-III की पाबंदियां लागू

दिल्ली में वायु गुणवत्ता (Air Quality Index) सूचकांक बहुत गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। सोमवार सुबह एक्यूआई 350 से 397 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले रविवार को यह 246 के स्तर पर रहा है। ठंड और कोहरे बीच बढ़ती धुंध को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP पर उप-समिति ने स्टेज-III लगाने का निर्णय लिया है। सीएक्यूम ने अपना ताजा आदेश में कहा है कि GRAP- III के निर्देश सोमवार (16-2-24) से लागू कर दिए गए हैं।

GRAP-III के तक इन चीजों पर लगेगी पाबंदी

निर्माण कार्यों पर रोक
GRAP-III के निर्देश लागू होने के साथ तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के निर्माण और विध्वंस कार्यों को रोक दिया जाएगा। केवल आवश्यक कार्यों जैसे- पानी की आपूर्ति, सीवेज लाइन, और सुरक्षा कार्य को जारी रखने की अनुमति होगी।

Delhi AQI update news

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी स्थिति कुछ बेहतर नहीं थी। नोएडा का AQI 266, गुरुग्राम का 232, ग्रेटर नोएडा का 320 और गाजियाबाद का 265 था, जो 'खराब' और 'बहुत खराब' कैटेगरी के बीच आता है। दिल्ली के कई इलाकों जैसे पंजाबी बाग में AQI 400 के पार चला गया।

सड़क पर धूल नियंत्रण
सड़क पर धूल को नियंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए पानी का छिड़काव को अनिवार्य किया जाएगा। सड़कों की सफाई और धूल नियंत्रण के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे।

डीजल जेनरेटर सेट के उपयोग पर रोक
अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी कार्य के लिए डीजल जेनरेटर सेट्स के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा।

वाहन प्रदूषण में कमी
GRAP-III के दौरान प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए वाहनों पर प्रतिबंध और कड़ी निगरानी की जाएगी।

फसल जलाने के केस में एक्शन
GRAP-III की पाबंदियों के तहत खेतों में पराली, या फिर घास- फूस जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। प्रदूषण को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों को उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+