Delhi Govt Vs LG: AAP ने 'सुप्रीम फैसले' को बताया जनता की जीत, आतिशी बोलीं- अब दोगुनी तरक्की करेगी दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया। जिस पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जाहिर की। साथ ही इसे 'सत्य की जीत' कहा।

दिल्ली के 'अधिकार' को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया, जिसमें केजरीवाल सरकार को बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने अपने फैसले में उसे कई अधिकार दिए हैं। जिस पर AAP नेताओं ने खुशी जाहिर की और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ट्वीट कर लिखा सत्यमेव जयते! सालों की लड़ाई के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को उसका हक दिलवाया है। दिल्ली की जनता के काम में अब कोई अड़ंगा नहीं लगा पाएगा। ये ऐतिहासिक निर्णय दिल्ली की जनता की जीत है। अब दिल्ली दोगुनी गति से तरक्की करेगी। सबको बधाई।
वहीं AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा कि लंबे संघर्ष के बाद जीत। अरविंद केजरीवाल जी के जज्बे को नमन। दिल्ली की दो करोड़ जनता को बधाई। सत्यमेव जयते।
AAP ने ट्वीट कर क्या लिखा?
आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार के लिए बुरी हार। सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता के लिए किया संघर्ष हुआ सफल। सुप्रीम कोर्ट का फैसला- अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के अधिकार की शक्ति दिल्ली सरकार के पास होगी।
राघव चड्ढा ने क्या कहा?
वहीं इस फैसले पर AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा- सत्यमेव जयते, दिल्ली जीती। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले से एक कड़ा संदेश जाता है कि दिल्ली सरकार के साथ काम करने वाले अधिकारी निर्वाचित सरकार के माध्यम से दिल्ली के लोगों की सेवा करने के लिए हैं।
Recommended Video

वहीं दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस जीत का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8 साल तक दिल्ली की जनता की लड़ाई अदालत में लड़ी और आज जनता जीत गई। वहीं दूसरी ओर सीएम केजरीवाल ने मंत्रियों की बैठक अपने आवास पर बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications