दिल्ली: प्रगति मैदान सुरंग प्रोजेक्ट में खामी पर सरकार सख्त, कंपनी से कहा- वापस दो 500 करोड़ रुपए
प्रगति मैदान टनल में रिसाव को लेकर दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने टनल बनाने वली कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी को एक नोटिस भेजा है। जिसमें दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रगति मैदान सुरंग निर्माण में खामियों की चर्चा की है। सरकार ने कंपनी से 500 करोड़ रुपये की टोकन राशि की मांगी है। इसके अलावा टनल रोड के तुरंत मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
दिल्ली सरकार के नोटिस में यह आरोप लगाया गया कि समय बीतने के साथ परियोजना में "गंभीर कमजोरियां सामने आईं, जो न केवल तकनीकी नेचर की थीं बल्कि डिजाइन संबंधी खामियां भी थीं"। सबसे गंभीर और चिंताजनक मुद्दा सुरंग व अंडरपास में विभिन्न स्थानों पर पानी का जमाव था। नोटिस में कहा गया, "इस मुद्दे ने, विशेष रूप से मानसून के मौसम के दौरान, पूरी परियोजना को आम जनता के बंद कर दिया।"

वहीं एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुरंग और आसपास के इलाके का समग्र अध्ययन कराने की जरूरत है। इसके बाद पानी के स्रोत ढूंढ कर समस्या दूर कराने पर काम होना चाहिए। दरअसल, एक्सपर्ट्स की मानें तो समस्या जटिल है। लेकिन इसे दूर किया जा सकता है। सुरंग सड़क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 जून 2022 को किया था। उद्घाटन के समय इस परियोजना को विश्वस्तरीय बताया गया था।
वहीं लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सुरंग में जलभराव न हो इसके लिए 11 संपवेल बने हैं और 28 मोटर व पंप लगाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के पूर्व प्रमुख अभियंता अनंत कुमार कहते हैं कि यह कहना गलत है कि यमुना का किनारा होने के कारण सुरंग में पानी का रिसाव बंद नही हो पा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications