Delhi News: कोरोना योद्धा के परिवार को दिए 1 करोड़, मंत्री राजकुमार ने सौंपा चेक
कोरोनाकाल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने के दौरान जिनकी मौत हो गई, उनके परिवारों को दिल्ली सरकार हरसंभव सहायता दे रही है। शनिवार (23 दिसंबर) को दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने कोरोना महामारी के दौरान एक और जान गवांने वाले डॉक्टर के परिवार को सरकार की ओर से दी गई। सहायता राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर 'आप' सरकार के मंत्री ने कहा कि सीएम केजरीवाल कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों का इलाज के दौरान जान गंवाने वाले चिकित्सकों के परिवारों से साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वहाल की कोविड ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के कारण मृत्यु हो गई थी। शनिवार (23 दिसंबर) को दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद डॉ. अनिल वहाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान दिवंगत चिकित्सक के परिवार को उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री आनंद ने इस दौरान डॉ. अनिल वहाल को कोरिना योद्धा के सम्मान ने सम्मानित किया और उनके परिवार को दिल्ली सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि को चेक सौंपा।

इस मौके पर मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि डॉ. अनिल ने कोरोना लहर के दौरान फरिश्तों की तरह लोगों की सेवा की। आर्थिक सहायता द्वारा दिवंगत आत्मा को वापस तो नहीं लाया जा सकता लेकिन उनके परिवार की समस्याओं को कम जरूर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications