OPINION: दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे आपराधिक कानूनों पर स्पेशल मॉड्यूल
दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नित नई पहल कर रही है। हाल में सीएम आतिशी के एक आदेश के बाद सीनियर सेकेंडरी क्लासेज के छात्रों के लिए तीन नए आपराधिक कानूनों पर एक स्पेशल मॉड्यूल लॉन्च किया है। इस माड्यूल को क्लास 11 और 12 के लिए रतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत डेवलप किया गया है।
दिल्ली सरकार की नई पहल का उद्देश्य
दिल्ली सरकार की ओर जारी सर्कुल में के मुताबिक, नई स्कीम का उद्देश्य भावनात्मक और शारीरिक हिंसा के मुद्दों के बारे में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। दिल्ली सरकार ने कहा, "इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक और शारीरिक हिंसा के मुद्दों के बारे में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है, यह सुनिश्चित करना है कि वे इन मामलों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने की जानकारी रखते हैं।"

स्कीम को लेकर शिक्षा निदेशालय (DoE) के तहत सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों सहित सभी पक्षों के साथ मॉड्यूल शेयर करने का निर्देश दिया जा चुका है।
बता दें कि पूरे देश में 1 जुलाई को तीन नए आपराधिक कानून लागू हुए, जिससे भारत की क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में अहम बदलाव आए. नए कानूनों ने ब्रिटिश काल की भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह ले ली है। अब नए कानून के प्रावधानों से जनता को जागरूरत करने के लिए दिल्ली सरकार की ओर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications