OPINION: दिल्ली सरकार की फ्री मेडिकल- इंजीनियरिंग कोचिंग, मेधावी छात्राओं के पूरे होंगे सपने
दिल्ली सरकार ने उच्च शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और हर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सुलभ बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में केजरावाल सरकार ने जेईई- नीट की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए मुफ्त कोचिंग योजना के सीटें बढ़ाई हैं, जिसे निम्न आय वर्ग के परिवारों के छात्राओं को लिए अहम कदम माना जा रहा है। दिल्ली सरकार की मुफ्त कोचिंग योजना यानी मुख्यमंत्री प्रतिभाशाली विद्यार्थी कोचिंग योजना के जरिए अब नई घोषणा के बाद 100 अतिरिक्त मेधावी छात्राओं को मुफ्त मेडिकल-इंजीनियरिंग की कोचिंग की सुविधा दी जा सकेगी।
दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना की एक बयान के जिक्र करें तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है कि प्रदेश सरकार किस प्रकार नीट- जेईई की मुफ्त कोचिंग करने वाले विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ा रही है। शिक्षा मंत्री आतिशी के मुताबिक, सरकार की इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग का लाभ लेकर मेडिकल- इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं, दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के लिए रोल मॉडल की तरह हैं।

क्या है दिल्ली की मुफ्त कोचिंग स्कीम का उद्देश्य?
मौजूदा दौर में कोचिंग के बिना जेईई- नीट क्वालीफाई करना मुश्किल है। कई परिवार अपने बच्चों को महंगी कोचिंग में दाखिला नहीं दिला पाते। ऐसे में कुछ विद्यार्थी ऐसे भी रह जाते हैं, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद पैसों की कमी के चलते उच्च शिक्षा में पीछे रह जाते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने मुफ्त कोचिंग योजना शुरू की है, जिसके जरिए छात्राएं अपने सपने को साकार कर सकती हैं। उनके शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कभी भी पैसों की कमी आड़े नहीं आएगी।
क्या है मुख्यमंत्री सुपर टैलेंटेड स्टूडेंट्स कोचिंग स्कीम?
दिल्ली सरकार की इस स्कीम के तहत चयनित छात्रों की NEET और JEE कोचिंग की पूरी फीस सरकार वहन करती है। इस फीस में स्टडी मैटेरियल और टेस्ट पेपर की लागत भी शामिल है। कक्षा 11वीं के छात्रों का चयन 2 साल के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के माध्यम से किया जाएगा. इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग का लाभ उठाने के लिए, छात्रों को कक्षा 9वीं और 11वीं की साइंस स्ट्रीम में पढ़ाई करनी होगी। स्कीम का लाभ लेने के लिए स्टूडेंट्स को दिल्ली शिक्षा विभाग के स्कूल में पढ़ाई करनी होगी।
आवदेन के लिए ये दस्तावेज आवश्यक
मुफ्त कोचिंग का लाभ उठाने के लिए, छात्रों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इन दस्तावेजों में दिल्ली का निवास प्रमाण, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, माता-पिता का आधार कार्ड, पिछले वर्ष की परीक्षा की मार्कशीट, CET स्कोरकार्ड, स्कूल पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। ये दस्तावेज़ आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने और कोचिंग की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं।
योग्यता और शर्तें
इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ शर्तों को पूरा करना होता है. सबसे पहले, छात्र का दिल्ली का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, छात्र दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा होना चाहिए। आवेदन करने के लिए, छात्र कक्षा 9वीं (साइंस) या कक्षा 11वीं (साइंस) में पढ़ाई कर रहे हों, इन शर्तों के पूरी होने पर ही अभ्यर्थी स्कीम के लिए योग्य माने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications