दिल्ली के गांवों के विकास के लिए AAP सरकार ने 100 योजनाओं को दी मंजूरी; मिलेंगे 93 करोड़

New Delhi: आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली के गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए शुक्रवार को 93 करोड़ रुपए की 100 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में ग्राम विकास बोर्ड की अहम मीटिंग बुलाई गई। राष्ट्रीय राजधानी के विकास के लिए बैठक में 100 योजनाओं को मंजूरी दी गई।

गोपाल राय ने कहा कि इस परियोजना के तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य में 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्राम विकास बोर्ड की बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को ग्राम विकास की परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Gopal Rai

बैठक में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के सदस्यों ने लंबित और नए प्रस्तावों का मामला उठाया। मंत्री गोपाल राय ने इस क्रम में जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था। बैठक में राजधानी के गांवों के विकास के लिए 93 करोड़ रुपए की 100 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। दिल्ली सरकार का उद्देश्य गांवों में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दौरान सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ग्राम विकास से जुड़ी परियोजना की फाइलों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम विकास से जुड़ी परियोजनाएं:

1)तालाबों/जलाशयों का विकास

2)जल निकासी संरचनाओं का निर्माण

3)दिल्ली के गांवों में संपर्क सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण

4)गांवों में सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान, GYM का विकास

5)चौपालों, बारात घर, सामुदायिक केंद्र आदि का निर्माण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+