OPINION: दिल्ली सरकार का प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम, पाबंदियां दिलाएंगी जहरीली हवा से मुक्ति

दिल्ली में जहरीली हवा पर नियंत्रण के लिए आतिशी सरकार कड़े कदम उठा रही है। हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण का लागू किया है। जिसके तहत वाहनों पर प्रतिबंध कड़े किए गए है। इसके अलावा शहर में पानी के छिड़काव से लेकर अब तक दिल्ली सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं।

दिल्ली सरकार के अलावा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने एक अहम कदम उठाने की योजना बनाई है। इसके तहत एमसीडी पार्किंग शुल्क में दो गुना बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया जा रहा है। एमसीडी का यह कदम प्राइवेट वाहनों के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया, ताकि प्रदूषण में कमी लाई जा सके। इस पर 14 नवंबर को एमसीडी सदन की बैठक में चर्चा की गई।

DELHI AQI pollution

दिल्ली में ग्रैप- 4 लागू

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर सीपीसीबी और पर्यावरण मंत्रालय द्वारा गठित सीएक्यूएम ने सोमवार से दिल्ली में ग्रैप-4 को लागू करने का फैसला लिया है। ग्रैप-4 लागू किए जाने के बाद प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े उपाय लागू किया जाएगा। ग्रैप-4 में कारखानों, निर्माण कार्यों, और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई जाएंगी।

दिल्ली में विंटर एक्शन प्लान
सर्दियों के मौसम में होने वाले वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 25 सितंबर को 21 सूत्री विंटर एक्शन प्लान की सरकार ने घोषणा की गई थी. जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन स्तर पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है. सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जैसे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान और जागरूकता अभियान . सरकार ने पूरे दिल्ली में सड़कों पर 200 से ज्यादा मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव का शुरू किया गया है.

एंटी ओपन बर्निंग अभियान
दिल्ली सरकार ने 6 नवंबर से 1 महीने के लिए दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू कर दिया है। टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओ की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी। सरकारी विभाग ,आरडब्लूए, निर्माण एजेंसी को सुरक्षा गार्डों को बिजली के हीटर बांटने के निर्देश दिए गए हैं।

नियमों के उल्लंघन पर बढ़ाया जुर्माना
एमसीडी का प्रस्ताव पहले चार गुना शुल्क वृद्धि करने का था, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर दो गुना बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को हल करना है। यह योजना क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना (जीआरएपी)-II के तहत बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और अन्य एजेंसियों ने पहले ही पार्किंग शुल्क में वृद्धि कर दी है, लेकिन एमसीडी ने इसे अभी तक लागू नहीं किया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले हफ्ते सोमवार हवा की गुणवत्ता खराबी आई और एक्यूआई 352 तक पहुंच गया। इससे पहले से ही सरकार ने स्थिति ने निपटने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+