महिलाओं को पसंद आ रही दिल्ली सरकार की मुफ्त बस यात्रा, अब तक जारी किए 100 करोड़ पिंक पास

दिल्ली सरकार ने जनवरी 2023 के अंत तक महिलाओं के लिए कुल 100 करोड़ पिंक पास (Pink Passes) जारी किए गए हैं। सरकार ने मुफ्त बस यात्रा पर अब तक कुल एक हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Pink Passes for women in Delhi

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार की मुफ्त बस यात्रा को महिलाओं के बीच कितना अधिक पसंद किया जा रहा है, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि, जनवरी 2023 के अंत तक महिलाओं के लिए कुल 100 करोड़ पिंक पास (Pink Passes) जारी किए गए हैं। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में इस बात की जानकारी दी गई।

125 करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा
ऑफिशियल बयान में बताया गया कि, 'साल 2022 में महिलाओं के लिए गुलाबी टिकट के जरिए मुफ्त यात्रा का योगदान एक महीने में यात्रा करने वाले यात्रियों की कुल संख्या का लगभग 32 प्रतिशत था।' दिल्ली बसों की सवारियां (डीटीसी और डीआईएमटीएस संयुक्त) धीरे-धीरे पूर्व-सीओवीआईडी ​​संख्या की ओर बढ़ रही हैं। इसके अलावा साल 2019-20 में दिल्ली की बसों में सवारियों की संख्या 160 करोड़ से अधिक थी। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना (Covid-19) के कारण यह 2020-21 में घटकर 71 करोड़ हो गई, जो 2021-22 में 93 करोड़ हो गई। अप्रैल 2022 से आज तक यह आंकड़ा लगभग 125 करोड़ तक पहुंच गया है.

दिल्ली सरकार ने पिंक पास पर खर्च किए 1000 करोड़ रुपए
अक्टूबर 2019 में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत के बाद से गुलाबी टिकट सवारियां 2020-21 में 25 प्रतिशत और 2021-22 में 28 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में लगभग 33 प्रतिशत हो गई हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक बयान में बताया कि, दिल्ली ने दिखाया है कि कैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मुफ्त यात्रा के जरिए शहर की महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, 'पिछले कुछ वर्षों में महिला बस यात्रियों की बढ़ती संख्या से स्पष्ट हो गया है कि, उन्हें इस योजना से कितना लाभ हुआ है। दिल्ली सरकार ने इन वर्षों में जारी किए गए पिंक पास पर 1000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में आज सुबह भी छाया रहा कोहरा, हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब'

{document1}

अब तक 100 करोड़ से ज्यादा महिलाएं कर चुकी हैं मुफ्त यात्रा
मंत्री गहलोत ने दिल्ली को बधाई देते हुए कहा कि, दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की योजना चल रही है। सार्वजनिक परिवहन दिल्ली के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। एक तरफ दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का व्यापक नेटवर्क मौजूद है, तो दूसरी तरफ पिछले वर्षों में बस यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि, 29 अक्टूबर 2019 से अबतक 100 करोड़ से ज़्यादा महिलायें दिल्ली सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+