दिल्ली सरकार किसानों को जैविक खेती के लिए करेगी प्रोत्साहित
जैविक खेती को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली की सरकार लगातार कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना है।
नजफगढ़ के मलिकपुर गांव में जैनिक किसानोनं को प्रोत्साहित करने के लिए जैविक किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे गहलो ने कहा कि गत वर्ष कुशक नाला क्लस्टर बस डिपो में हाइड्रोपोनिक्स बागबानी का प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई थी।

यहां महिलाओं को जैविक खेती को व्यवसायिक तौर पर कैसे इस्तेमाल करें इसकी ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और प्रशिक्षण लेने के बाद बागवानी शुरू की।
कैलाश गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। बिना मौसम बारिश हो या फिर तूफान से किसानों की फसल प्रभावित हुई है, हमने हर मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़े रहे हैं। हमने किसानों के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। किसानों को सरकार ने 20 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया है। सरकार ने कुल 45 करोड़ रुपए मुआवजा दिया है।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें इसके लाभ और उपज के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications