दिल्ली में मिलती रहेगी मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवा: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार कई अहम कदम उठा रही है। इस दिशा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आला अधिकारियों और डॉक्टर्स के साथ बैठक की।
इस बैठक के बारे में खुद सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के दिशा निर्देश पर दिल्ली की विश्व स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आज डॉ.एन.सी. जोशी मेमोरियल अस्पताल, सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल और SDDMASC के आला अधिकारियों तथा डॉक्टर्स के साथ अगले एक वर्ष का रोड मैप तैयार किया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का आदेश है दिल्ली के लोगों को बेहतर से बेहतर इलाज और मुफ्त दवाईयां मिलते रहना चाहिए । दिल्ली के लोगों को अस्पतालों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
बता दें कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अरुणा आसफ अली अस्पताल के नए ओपीडी भवन का उद्घाटन किया था, यहां मरीजों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर कोई राम राज्य की कल्पना चाहता है तो इसके लिए हर किसी को अच्छी और मुफ्त शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर किसी को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। हम भगवान राम की पूजा करते हैं, राम राज्य की बात करते हैं लेकिन अगर हम राम राज्य की कल्पना करते हैं तो इसके लिए अच्छी मुफ्त शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा होना आवश्यक है। दिल्ली में सरकारी अस्पतालों में कुल बेड की संख्या 10 हजार को पार कर चुकी है, 11 नए सरकारी अस्पताल बनाए जा रहे हैं। बुनियांदी ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications