PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को बड़ा तोहफा! 17 सितंबर से राजधानीवासियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'सेवा पखवाड़ा' के तहत दिल्ली (Delhi) को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। दिल्ली सरकार 17 सितंबर से कई नई स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने जा रही है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) करेंगे।

इन सेवाओं में 150 डायलिसिस सेंटर, नए अस्पताल ब्लॉक और दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल सेंटर शामिल हैं। इसके अलावा, DTC बसों में भी एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे यात्रियों के लिए सफर और भी आसान हो जाएगा। आखिर, दिल्ली सरकार की इन नई योजनाओं में और क्या-क्या शामिल है, आइए जानते हैं।

pm modi

1. दिल्ली में शुरू होंगी 150 नई स्वास्थ्य सेवाएं

दिल्ली में 17 सितंबर से 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत हो रही है, जिसके तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा 150 डायलिसिस सेंटरों की शुरुआत की है। ये सेंटर PPP मॉडल पर दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में खोले जाएंगे, जहां लोग कम कीमत पर डायलिसिस का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, दिल्ली सरकार CT स्कैन और MRI जैसी सुविधाओं को भी शुरू करेगी। राजधानी में 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन भी किया जाएगा।

2. पांच अस्पतालों में नए ब्लॉक और केंद्र

इस पहल के तहत दिल्ली के पांच प्रमुख अस्पतालों में नए ब्लॉक और केंद्र शुरू किए जाएंगे:

  • गुरु गोबिंद सिंह सरकार अस्पताल
  • संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल
  • आचार्य श्री भीखु अस्पताल
  • भगवान महावीर अस्पताल
  • श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय

इन अस्पतालों में नए ओपीडी ब्लॉक, मातृ एवं शिशु देखभाल ब्लॉक और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

3. दिव्यांग बच्चों के लिए 10 विशेष संसाधन केंद्र

दिल्ली सरकार ने दिव्यांग बच्चों को एक ही जगह पर सभी सुविधाएं देने के लिए 10 विशेष संसाधन केंद्र खोलने का फैसला किया है। इन केंद्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और परामर्श सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी, जिससे करीब 12,500 से ज्यादा बच्चों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 सितंबर को इन केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।

4. DTC बसों में UPI से मिलेगी टिकट

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) अपनी बसों में डिजिटल क्रांति लाने जा रहा है। अब DTC बसों में ई-पीओएस (Electronic Point of Sale) मशीनेंलगाई जाएंगी, जिससे यात्री UPI के जरिए भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इन मशीनों में GPS भी लगा होगा, जिससे बसों को ट्रैक करना आसान हो जाएगा। पायलट योजना के तहत इसकी शुरुआत हसनपुर, कालकाजी और राजघाट डिपो-2 से होगी। यदि यह सफल रहा तो इसे धीरे-धीरे सभी बसों में लागू किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+