दिल्ली में शुरू हुआ 'जहां वोट-वहां वैक्सीनेशन' अभियान, लोगों के घर-घर जाएंगे कर्मचारी

दिल्ली, जून 07: कोरोना की दूसरी लहर में देश के अन्य राज्यों की तरह राजधानी दिल्ली भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थी। दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत और कोविड बेड के उपलब्ध ना होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम हो चुकी है और पहले की तुलना में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। इसी बीच संभावित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए आज से एक स्पेशल वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है।

arvind kejriwal

Recommended Video

      Vaccination In Delhi: Kejriwal का ऐलान- 45+ वालों को Polling Center पर लगेगा टीका | वनइंडिया हिंदी

      दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्पेशल वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 45 साल से अधिक उम्र लोगों के लिए दिल्ली में आज से एक स्पेशल अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसका नाम 'जहां वोट वहां वैक्सीनेशन' है। अगर वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी।

      दिल्ली सीएम के कहा कि इस अभियान के तहत लोगों के घर-घर जाएंगे और कहेंगे कि जहां आप वोट डालने जाते हो आप वहीं जाएं और वहां पर आपके वैक्सीनेशन का हमने इंतजाम किया हुआ है। आज से दिल्ली के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा।

      वहीं सीएम ने बताया कि आज जिन 70 वार्ड में ये अभियान शुरू किया जा रहा है वहां के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को आज ट्रेनिंग दी जा रही है। ये BLO अगले 2 दिन हर घर में जाकर पूछेंगे कि 45 साल से अधिक के लोग कौन है, क्या उन्हें वैक्सीन लग चुकी है अगर नहीं तो वो उन्हें वैक्सीन लगवाने का स्लॉट देकर आएंगे। आपको बता दें कि दिल्ली में अभी तक 57 लाख के करीब ही वैक्सीन की खुराक लग पाई है। वहीं 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन की कमी के कारण डोज नहीं मिल पा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+