दिल्ली सरकार का 12 निजी स्कूलों को नोटिस, किताब और यूनिफॉर्म पर वसूली जा रही थी मनमानी कीमत

Delhi Government on Private Schools: दिल्ली सरकार ने कई निजी स्कूलों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निजी स्कूलों महंगी किताब और यूनिफॉर्म खऱीदने के लिए माता-पिता को मजबूर कर रहे हैं।

12 निजी स्कूलों के खिलाफ दिल्ली सरकार ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
Photo Credit:

Delhi Government on Private Schools: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ दिल्ली सरकार ने कार्रवाई शुरू की है। इस बीच बुधवार को दिल्ली सरकार ने दर्जनों निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए माता-पिता को कथित तौर पर मजबूर करने के लिए छह के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है।

माता-पिता की शिकायतों के बाद 12 निजी स्कूलों को किताबों और यूनिफॉर्म के लिए अत्यधिक उच्च कीमत वसूलने के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। आतिशी ने कहा कि किताबों और यूनिफॉर्म को लेकर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम 1973 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों से असंतोषजनक प्रतिक्रिया के कारण उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि कई स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। बाकी इन स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। ये स्कूल यूनिफॉर्म और किताबों पर मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। ये स्कूल माता-पिता को महंगी किताब और यूनिफॉर्म खरीदने पर मजबूर कर रहे हैं।

माता-पिता की शिकायत पर 12 निजी स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। सभी से कारण बताओ जवाब मांगा गया है। साथ ही कई स्कूलों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा व्यवस्था में दिल्ली सरकार लगातार नए प्रयोग कर रही है। नए प्रयोगों से राज्य की शिक्षा में कई बदलाव देखने को मिले हैं। शिक्षा व्यवस्था ही नहीं बल्कि पढ़ाने का तरीका भी अब बदला है। दिल्ली सरकार मिशन बुनियाद के तहत शिक्षा की दिशा में नए आयाम गढ़ रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 1767 नए केस, 6 मौत, पॉजिटिविटी रेट 28% के पार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+