Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू, 1767 नए केस, 6 मौत, पॉजिटिविटी रेट 28% के पार
दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी किए गए पिछले 24 घंटों कोरोना से मौतें और संक्रमित मरीजों की संख्या चौंकाने वाली है। इस साल अब तक कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे अधिक उछाल दर्ज किया गया।

Delhi Corona Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामले महामारी की आशंका बढ़ा रहे हैं। बीते 24 घंटे भीतर राज्य में इस साल के सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। मौतों के मामले में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण की लेकर जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर कोराना के 1767 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस संक्रमण के 6 लोगों की मौत हो गई।
साल 2023 में दिल्ली के 16 जनवरी की दिन की कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छा कहा जा सकता है, जिस दिन मौतों की संख्या शून्य थी। पिछले 2 सप्ताह से एक बार फिर से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली में कोरोना से मौतें एक बार फिर बढ़ रही हैं। अब तक राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,578 हो गई।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर काफी तेजी से कोरोना पॉजिटिविटी दर बढ़ी है। पिछले 24 घंटे के अंदर दिल्ली की कोविड पॉजिटिविटी रेट 28.63 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जबकि मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 26.54% और नए कोरोना मामलों की संख्या 1537 थी।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर काफी तेजी से कोरोना पॉजिटिविटी दर बढ़ी है, जब दिल्ली की कोविड पॉजिटिविटी रेट 28.63 प्रतिशत पहुंच चुकी है। जबकि मंगलवार को कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 26.54% प्रतिशत थी।
हाल ही में दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल समेत अन्य राज्यों में बढ़े कोरोना मामलों के अध्ययन से पता चला है कि सबसे अधिक ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट XBB.1.16 के संक्रमण का प्रकोप बढ़ा है। हालांकि इसको लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कहा है कि इस वायरस से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों को कोविड से बचाव के निर्देशों का पालन करना चाहिए और बूस्टर डोज लेने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications