Delhi News: दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिली बड़ी सौगात, फ्रेंच पढ़ने के लिए भेजे गए पेरिस

New Delhi: दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बड़ी सौगात दी है। भारत में संभवत पहली दफा किसी सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले 30 बच्चे एक साथ फ्रेंच भाषा की पढ़ाई करने के लिए विदेश भेजे गए हैं। गरीबों घरों के बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अरविंद केजरीवाल का मार्गदर्शन सराहनीया है। इन बच्चों ने कभी सपने में भी नहीं होगा कि वे इस छोटी सी उम्र में विदेश पढ़ने जायेंगे।

फ्रेंच सीखने के लिए पेरिस भेजे गए बच्चे

ये बच्चे एलायंस फ्रांसेस डे पेरिस में ए2 फ्रेंच का अध्ययन करेंगे। इस इमर्शन कार्यक्रम के तहत इन छात्रों को फ्रेंच भाषा और फ्रांसीसी संस्कृति और सभ्यता का अध्यन कराया जाएगा। इन छात्रों को वहां के परिवारों के साथ रहने का अनुभव भी मिलेगा। दरअसल, दिल्ली की आतिशी सरकार ने भारत में फ्रांसीसी दूतावास के सहयोग से अपने स्कूलों के बच्चों को फ्रेंच भाषा सिखाने के लिए एलायंस फ्रांसेस के साथ एमओयू साइन किया है।

Atishi Marlena

हमने मुमकिन कर दिखाया- अरविंद केजरीवाल

इस मौके पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "दिल्ली सरकार के स्कूलों के 30 बच्चे आज पेरिस में हैं, फ़्रेंच भाषा का एडवांस कोर्स करने। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला ग़रीब परिवार का बच्चा भी विदेश जाकर पढ़ाई करेगा। ये किसी सपने से कम नहीं है। हमने 10 सालों में वो कर दिखाया जिसे लोग नामुमकिन कहते थे। दिल्ली के हर बच्चे को हम वो सभी मौके दे रहे हैं जो अब तक सिर्फ बड़े और अमीर परिवार के बच्चों को मिलते थे। दिल्ली की जनता के साथ मिलकर, इस क्रांति को ऐसी ऊँचाइयों तक ले जाएँगे जहाँ तक किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।"

बता दें कि, दिल्ली सरकार के 30 छात्र 3 नवंबर को फ्रेंच भाषा सीखने के लिए पेरिस भेजे गए हैं। ये सभी छात्र 4 से 15 नवंबर तक एलायंस फ्रांसेस डे पेरिस में ए2 फ्रेंच का कोर्स करेंगे। इसके साथ ही, वे एफिल टॉवर और डिज्नीलैंड जैसी नामी का दौरा भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+