दिल्ली में खत्म होगी पॉल्यूशन की समस्या! 12-13 अप्रैल को पर्यावरण एक्सपर्ट के साथ होगी राउंड टेबल मीटिंग
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हर साल पॉल्यूशन एक बहुत बड़ा मुद्दा होता है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी दिवाली के आसपास दिल्ली स्मॉग की चादर में ढक जाती है। आलम ये होता है कि लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन फिर भी दिल्ली सरकार पॉल्यूशन से निजात पाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस बीच 12 और 13 अप्रैल को दिल्ली सरकार पर्यावरण विशेषज्ञों और संगठनों के साथ राउंड टेबल कान्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को बताया कि सरकार विशेषज्ञों और संगठनों से मिले सुझावों के आधार पर दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए दीर्घकालीन कार्य योजना बनाएगी।

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिल्ली के सभी हॉट-स्पॉट की नियमित रूप से निगरानी करने और निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसियों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। गोपाल राय ने बताया कि विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य से संबंधित एजेंसियों को जागरूक करते रहें, ताकि प्रदूषण से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी उनको हो सके और वे सभी प्रकार की सावधानियां बरत सकें। गोपाल राय ने बताया कि पिछले साल भी हमने इस तरह कई जगहों पर कार्रवाई की थी।












Click it and Unblock the Notifications