दिल्ली सरकार ने जारी किया छुट्टी कैलेंडर, जानिए 2024 में कितने दिन खुलेंगे स्कूल
Delhi News: केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के कार्य दिवस और छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन (DOE) ने दिल्ली के सभी स्कूलों को 2024 शैक्षणिक सत्र में कम से कम 220 दिन खोलने का निर्देश जारी किया है।

डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन की ओर से इस आदेश की कॉपी 27 नवंबर को जारी हुई है। जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के सभी स्कूल कम से कम 220 दिनों तक खुलने आवश्यक है। इतना ही हीं, डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2024 स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।
डीओई द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस में आगे कहा गया है कि नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) फॉर स्कूल एजुकेशन 2023 के अनुसार दिल्ली के सभी स्कूलों को 220 दिनों के लिए खोलना अनिवार्य है। सरकार द्वारा जारी किया गया कैलेंडर दिल्ली की सभी स्कूलों के लिए जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक के लिए माना जाएगा।
DOE के निर्देश अनुसार, स्कूलों के पूरे साल के कार्य दिवस की सारी जानकारी वहां के प्रिंसिपल को देनी होगी। इतना ही नहीं, स्कूलों का एक सत्र यानी सेशन पूरा होने से कुछ दिन पहले ही सारे कार्यदिवस की लिस्ट उनसे ले ली जाएगी। जिससे सरकार यह सुनिश्चित कर पाए की उनके द्वारा जारी किए हुए निर्देश का पालन हो रहा है या नहीं।
DOE मुताबिक, सभी जिलें के स्कूलों पर वहां के अधिकारियों द्वारा इस चीज़ कि देख-रेख होनी चाहिए। इस मामले से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को दी गई है। यहां तक कि वो अपने क्षेत्र में होने वाले सभी छुट्टियों पर विशेष ध्यान देंगे। राजधानी के हर जिले के सभी स्कूलों को कोई भी छुट्टी जारी करने से पूर्व अपने जिला अधिकारी से स्वीकृति लेनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications