दिल्ली सरकार का गरीबी उन्मूलन प्लान, बेघर और बेसहारा लोगों के जीवन में लाएगा नया सवेरा
दिल्ली सरकार नए साल में कई नई अहम योजनाएं लागू करने जा रही है। इनमें से एक गरीबी उन्मूलन प्लान राज्य के उन लोगों को जीवन में बड़ा सुधार आएगा, निराश्रित हैं और रहने के लिए घर भी नहीं है।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार (Delhi Government) अपने पहले कार्यकाल से ही लगातार नई सरकारी योजनाओं के जरिए कुछ नया करती आई है। बड़ी सफलताओं के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार अब दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। दिल्ली सरकार का जल्द आने वाला गरीबी उन्मूलन प्लान बेहद खास है। ये उन लोगों के लिए नई सुबह जैसा है, जिनके लिए दिल्ली जैसे शहर में रहने के लिए छत तक नहीं है और ना ही आशियाना बनाने के लिए पैसे हैं।
दिल्ली में मजबूत सरकार
साल 2023 दिल्ली वासियों के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है। अब यहां एक मजबूत सरकार स्थापित हुई है, जिसकी पैठ दिल्ली के हर कोने तक है। प्रदेश की सत्ता हाथ में आने के बाद अब नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी का शासन स्थापित होने जा रहा है। हालांकि अभी मेयर का चुनाव होना बाकी है, लेकिन सीटों का आंकड़ा देखा जाए तो दिल्ली में आप की मेयर उम्मीदवार शैली ओबेरॉय का जीतना तय है।
प्रोफेशन कोर्स करेंगे गरीब बच्चे
इस साल दिल्ली सरकार बसेरा में रह रहे बेघरों और भिखारियों को भी हुनरमंद बनाने की योजना पर ला रही है। केजरीवाल सरकार ऐसे लोगों को आर्थिक मदद देगी जो बेसहारा और गरीब है। ये मदद गरीबों को सीधे ना देकर उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके तहत गरीब और बेसहारा परिवारों के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स कराया जाएगा। इससे लिए दिल्ली में चल रही भीम योजना को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रोफेशनल कोर्स कराने के बाद बच्चों अच्छी जॉब के योग्य बन जाएंगे। जिससे उनमें अपना जीवन स्तर खुद सुधारने की क्षमता होगी। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगने वाले और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 5-स्टार सुविधाओं वाला आवासीय स्कूल खोला जाएगा। जिस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होगा।
बुजुर्गों के लिए नई पेंशन योजना
दिल्ली में कुल आठ लाख से अधिक पेंशनधारी हैं। इसमें से अकेले साढे़ चार लाख के करीब बुजुर्ग हैं। दिल्ली सरकार बुजुर्गों के हित में एक नई पेंशन योजना लाने जा रही है। जो पिछली बुजुर्ग पेंशन योजना से अलग होगी। इसके तहत उन बुजुर्गों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता दी जाएगी जो बेसहारा हैं। इससे पहले पुरानी पेंशन योजना में कैबिनेट ने एक हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। इसका सीधा फायदा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को फायदा मिल रहा है। इसके अलावा यूनिवर्सल हेल्थ केयर योजना भी शुरू होने जा रही है। जिसका सीधा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब लोगों को मिलेगा।
भिखारियों के लिए होंगे स्किल सेंटर
दिल्ली जैसे शहर में भी बड़ी संख्या में लोग बेघर हैं। मौजूदा समय में दिल्ली सरकार ने रैन बसेरों में 16 हजार से अधिक बेघरों के रहने की व्यवस्था दी है। कुल बेघर लोगों की बात की जाए तो मौजूदा समय में पूरी दिल्ली में करीब 56 हजार बेघर रहते हैं। ये संख्या दिल्ली में रेहड़ी पटरी पर अपनी दुकान चलाने वालों को छोड़कर है। ऐसे में दिल्ली सरकार रैन बसेरे में स्किल सेंटर की शुरुआत करने जा रही है। जिसमें गरीबों के बच्चों को इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोमबत्ती बनाने, टेलरिंग जैसे कामों की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। रैन बसेरे के स्किल सेंटर से सीखने वाले युवओं को सरकार बाद में स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेगी। उन्हें सरकार की ओर से वित्तीय सहायता देने की भी व्यवस्था की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications