दिल्‍ली सरकार ने पास किया प्रस्‍ताव, सीवर की समस्‍या के निपटारे के लिए मुख्‍य सचिव होंगे जिन्‍मेदार

दिल्‍ली के विधानसभा में सोमवार को एक प्रस्‍ताव पारित किया गया है। इसके अनुसार अब दिल्‍ली में पानी और सीवर से जुड़ी समस्‍याओं के समाधान के लिए सीधे तौर पर मुख्‍य सचित जिम्‍मेदार होंगे। इस प्रस्‍ताव में ये कहा गया कि पूरी दिल्‍ली में पानी और सीवर को लेकर शिकायतों के निपटारे के लिए मुख्‍य सचिव निजी तौर से जिम्‍मेदार होंगे। ये जानकारी मंत्री आतिशी ने दी है।

cm

इस प्रस्‍ताव के अनुसार दिल्‍ली के मुख्‍य सचिव विधायकों द्वारा पानी और सीवेज को लेकर उठाए गए मुद्दों को हल करने की जिम्‍मेदारी निजी तौर पर मुख्‍य सचिव की होगी। उन्‍होंने इसके साथ ही लिखा कि इसके लिए मुख्‍य सचिव को एक सप्‍ताह का समय दिया जारा है वो सभी समस्‍याओं को निपटारा करें। इसके साथ ही कार्य की डेली रिपोर्ट विभाग के मंत्री को देना होगा।

आतिशी ने कहा इस मुद्दे को लेकर 15 मार्च को विधानसभा में बैठक होगी जिसमें मुख्‍य सचिव को उपस्थित रहना होगा।
इसके साथ ही आतिशी ने बताया दिल्‍ली के 42 विधायकों की शिकायतों की जानकारी मुख्‍य सचिव को जा चुकी है।
अपने आदेश में आतिशी ने कहा सभी समस्‍याओं का निवारण 15 मार्च तक करेंग, और समस्‍या का निवारण लंबे समय का हो। हर दिन शिकायतों के निपटारे की रिपोर्ट हर शाम 6 बजे तक भेज जाए।

दिल्‍ली की सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा दिल्‍ली में सीवर में जानबूझ कर बोरियां डाल रही है। जिस कारण दिल्‍ली में सीवर ओवरफ्लो हो रहा और सीवर जाम भी रहता है।

आप के नेता दुर्गेश पाठक ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता की जिसमें उन्‍होंने ये आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि खराब करने के लिए भाजपा ये साजिश रच रही है।

आप नेता ने दावा किया कि वर्तमान समय में दिल्‍ली में सीवर से ओवरफ्लो होना एक बड़ी समस्‍या है। इसकी वजह से राजधानी के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। उन्‍हें परेशानी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+