मोबाइल बनेगा अब मिनी सरकारी ऑफिस! दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, WhatsApp पर मिलेंगे DL से लेकर मैरेज सर्टिफिकेट

Delhi: राजधानी दिल्ली में अब सरकारी कागजात पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने या लंबी लाइनों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। रेखा गुप्ता सरकार ने जनता की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है, जिसके जरिए घर बैठे सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी दस्तावेज हासिल किए जा सकेंगे। चाहे बात शादी के प्रमाणपत्र की हो, ड्राइविंग लाइसेंस की या फिर जाति प्रमाणपत्र की, अब ये सभी कागजात सीधे आपके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होंगे।

इस सुविधा की खासियत यह है कि इसे दिन-रात किसी भी समय इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे दिल्ली के लाखों लोगों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे। सरकार ने इस डिजिटल सुविधा की शुरुआत करीब 25 से 30 सेवाओं के साथ की है। आगे चलकर इसमें अन्य विभागों को भी जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को और ज्यादा सुविधा मिल सके।

Delhi CM Rekha Gupta

ऐसे मिलेगा डॉक्यूमेंट

जरूरी कागजात पाने के लिए आपको सरकार के एक स्पेशल नंबर पर व्हॉट्सएप में 'Hi' भेजना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट की जांच और क्यूआर कोड की मदद से आप सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। इस सेवा में एआई तकनीक भी होगी, जो हिंदी और इंग्लिश दोनों में आपको पूरी जानकारी देगी और सभी स्टेप्स समझाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले Nitish Kumar का अहम दिल्ली दौरा, NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार से करेंगे मुलाकात

बिना इंटरनेट के भी मिलेगी सुविधा

जिन लोगों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए हर जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) बनाए जाएंगे। वहां जाकर भी ये सुविधाएं आसानी से ली जा सकेंगी।

मेटा के साथ साझेदारी

दिल्ली सरकार इस सिस्टम को मेटा के सहयोग से चला रही है। इसका मकसद है कि लोगों को ऑफिस के चक्कर और लंबी लाइनों से छुटकारा मिले। चाहे रात के 1 बजे हों या सुबह के 6, अब आप कभी भी अपने फोन पर कागजात डाउनलोड कर पाएंगे।

मोबाइल बनेगा मिनी सरकारी ऑफिस

पहले आम आदमी पार्टी की सरकार ने डोरस्टेप डिलीवरी सेवा शुरू की थी, जिससे घर बैठे कई सरकारी काम हो जाते थे। अब बीजेपी सरकार इस सुविधा को डिजिटल रूप दे रही है। यानी अब आपका मोबाइल ही आपका छोटा सरकारी दफ्तर बन जाएगा, जहां सभी जरूरी दस्तावेज कुछ सेकंड में मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें: NARI Report 2025: शहर की 40% महिलाएं में सुरक्षा का डर, दिल्ली-कोलकाता बने सबसे असुरक्षित शहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+