दिल्ली सरकार मीडियाकर्मियों के लिए आयोजित करेगी सामूहिक COVID19 टीकाकरण अभियान, फ्री में लगेगी वैक्सीन
नई दिल्ली, 7 मई: दिल्ली में बेकाबू होती कोरोना महामारी के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने मीडियाकर्मियों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने सामूहिक आयोजन करवाकर मीडियकर्मियों को वैक्सीनेशन करवाने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने एक उच्च-स्तरीय बैठक में अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोरोना मरीजों को अस्पतालों में बेड की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा अब यहाँ ऑक्सीजन की स्थिति नियंत्रण में आ रही है। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई भी जीवन नहीं खोना चाहिए और टीकाकरण अभियान 3 महीने में पूरा होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications