दिल्लीवासियों के लिए आप सरकार का तोहफा, पानी का बिल भरने के लिए एकमुश्त योजना की शुरुआत
पानी कि किल्लत से जूझ रहे दिल्लीवासियों के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली में पानी से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए पहले ही भूजल स्तर को सुधारने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट को बढ़ाने का काम कर रही है। लेकिन अब सरकार ने पानी के गलत बिल की समस्या का निस्तारण करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना की शुरुआत की है।
जिन भी लोगों को गलत बिल मिला है वो अपने बिल में सुधार कर सकते हैं। वह वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के जरिए बिल में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि प्रदेश में तकरीबन 27.6 लाख पानी के उपभोक्ता हैं। लोगों के घर में मीटर लगे हैं। 11.7 लाख उपभोक्ताओं के बिल में एरियर जुड़ा है जिसकी वजह से लोग पानी के बिल को लेकर शिकायत कर रहे हैं।

जिन लोगों के बिल में एरियर लगे हैं उसकी कुल राशि 5737 करोड़ रुपए हैं। बिल में सुधार के लिए लोग एमएलए और जल बोर्ड के बार-बार चक्कर लगा रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों का बिल और भी बढ़ता जा रहा है।
ऐसे में इस समस्या का निपटारा करने के लिए केजरीवाल सरकार एक मुश्त सेटल करने की योजना लेकर आई है। साथ ही जिन लोगों के बिल में दिक्कत है वो भी इसे ठीक करा सकते हैं। इस योजना के जरिए लोगों को बिल का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पानी के बिलों में कई गड़बड़ियां हैं, सभी बिलों को ठीक करना संभव नहीं है। दिल्ली में जल बोर्ड के कुल 42 जोन हैं, यहां पिछले 8 महीनों में 8 हजार लोगों ने अपना बिल ठीक कराया है।
लेकिन बाकी बिलों को अगर ठीक करने पंजाब सरकार ने खेल कोचों की सैलरी ढाई गुना बढ़ाने का किया ऐलानजाएं तो इसमे 100 साल लग जाएंगे। लिहाजा एक बार में इस समस्या का समाधान करने के लिए एकमुश्त सेटलमेंट योजना लेकर आए हैं। जिसके जरिए इन बिलों का सेटलमेंट किया जा सकता है।
सरकार की ओर से की गई इस घोषणा के बाद प्रदेश के जल बोर्ड का राजस्व घट रहा है। नवंबर 2022 में 55 करोड़, दिसंबर में 202 करोड़ रुपए का राजस्व सरकार को मिला था। जनवरी 2023 में सरकार 31 करोड़ रुपए, फरवरी में 18 करोड़ रुपए, मार्च में 44 करोड़ रुपए ही इकट्ठा हुए।












Click it and Unblock the Notifications