दिल्ली सरकार ने चार महीने के लिए रद्द की सभी शिक्षकों की छुट्टी, शिक्षा न्याय मंच का धरने का ऐलान
सर्कुलर में कहा गया है कि 28 फरवरी तक एकेडमिक और टीचिंग के लिहाज से बहुत अहम समय है इसलिए शिक्षकों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने एक नया सर्कुलर जारी कर अगले साल 28 फरवरी तक शिक्षकों की सभी छुट्टियों को रद्द कर दिया है। शिक्षा न्याय मंच ने इसके विरोध में धरने बुलाया है। दिल्ली सरकार के सर्कुलर के मुताबिक, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। सर्कुलर में कहा गया है कि 28 फरवरी तक एकेडमिक और टीचिंग के लिहाज से बहुत अहम समय है इसलिए शिक्षकों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं।

सर्कुलर के मुताबिक, बेहद खास परिस्थिति में जोन के डीडीए के अप्रूवल के बाद ही छुट्टी मिल पाएगा। इसके साथ-साथ शिक्षकों की तीन बार हाजिरी की भी बात कही गई है। सभी टीचर को सुबह, पांचवें पीरियड में और आखिरी पीरियड में हाजिरी लगानी होगी। इस सर्कुलर के विरोध में शिक्षक न्याय मंच शिक्षा निदेशालय, पुराना सचिवालय पर 31 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।













Click it and Unblock the Notifications