Delhi Government: शपथ के साथ दिल्ली में नई सरकार क्या कदम उठाने जा रही? इन योजनाओं का मसौदा तैयार

Delhi Government: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ ही नई सरकार ने अपनी योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा के चुनावी वादों पर योजनाओं का मसौदा तैयार कर लिया है। नई सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली योजनाओं का मसौदा तैयार करें। इनमें हर महिला को 2,500 रुपये मासिक सहायता, गर्भवती महिलाओं के लिए वित्तीय मदद और गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहयोग जैसी योजनाएं शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग को सभी महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक देने, गर्भवती महिलाओं को वित्तीय सहायता और गरीब परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए सहायता देने की योजनाओं का मसौदा गुरुवार तक तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

Delhi Government

Delhi Government: महिलाओं को मिलेगी ज्यादा आर्थिक सहायता

महिला सम्मान योजना का नया रूप

अब इसे महिला समृद्धि योजना नाम दिया गया है। पहले इस योजना के तहत 1,100 रुपये मिलते थे, अब इसे बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

बेटियों की शादी के लिए सहायता

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (एमएमकेवाई) शुरू की जाएगी। पहले विधवाओं को अपनी बेटी की शादी के लिए 30,000 रुपये मिलते थे, लेकिन अब गरीब परिवारों की बेटियों को भी 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

गर्भवती महिलाओं को खास सुविधा

मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना (एमएमएमएसवाई) के तहत गर्भवती महिलाओं को छह पोषण किट के साथ 21,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

योजनाओं की जानकारी हर महिला तक पहुंचेगी

सरकार इन योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रेडियो, मेट्रो स्टेशनों और होर्डिंग्स के जरिए प्रचार करेगी।

जानिए किस-किस योजना पर फोकस?

इस महीने की शुरुआत में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी को आसानी से हराकर भाजपा दिल्ली की सत्ता में लौटी है। दिल्ली सरकार के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि महिला सम्मान योजना का नाम बदलकर महिला समृद्धि योजना कर दिया जाएगा और लाभार्थियों को अब 2,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जबकि पिछली सरकार में आप के तहत 1,100 रुपये दिए जाते थे।

अपने चुनावी घोषणापत्र में भाजपा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (एमएमकेवाई) शुरू करने का भी वादा किया, जो गरीब परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। अधिकारी ने बताया, "इससे पहले, विधवा-बेटी विवाह योजना के तहत केवल विधवाओं को अपनी बेटियों की शादी के लिए 30,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलती थी। हालांकि, नई प्रस्तावित एमएमकेवाई योजना के तहत, वंचित पृष्ठभूमि की लड़कियों को भी 50,000 रुपये मिलेंगे।"

इसके अलावा विभाग मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना (एमएमएमएसवाई) के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए किट तैयार करने के लिए पोषण चार्ट पर काम कर रहा है। भाजपा के घोषणापत्र के अनुसार एमएमएमएसवाई के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को छह पोषण किट के साथ 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

अधिकारी ने कहा, "हमें 20 फरवरी तक मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। उनके निर्देशों के आधार पर अंतिम रिपोर्ट में और बदलाव किए जाएंगे।" उन्होंने कहा कि जन जागरूकता बढ़ाने के लिए विभाग ने रेडियो जिंगल्स, मेट्रो स्टेशन डिस्प्ले और घोषणाओं और होर्डिंग्स के माध्यम से योजनाओं, उनके लाभों और पंजीकरण प्रक्रियाओं का विज्ञापन करने की योजना बनाई है।

अधिकारी ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभाग योजनाओं की घोषणा करने और संबंधित विवरण प्रदान करने के लिए मीडिया ब्रीफिंग आयोजित करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+