ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, दिल्ली सरकार का बड़ा कदम
ट्रांसजेडर्स को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में सरकारी नौकरियों में ट्रांसजेंडर्स को भी मौका दिया जाएगा। ट्रांसजेंडर्स को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रदेश की सरकार ने भर्ती की प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर्स को शामिल करने का फैसला लिया है।
बाल विकास विभाग ने ट्रांसजेंडर्स को सरकारी नौकरी में भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। सरकारी नौकरी में आवेदन करते वक्त अब ट्रांसजेडर्स को थर्ड जेंटर कैटेगरी का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा उनके साथ किसी भी तरह का गलत बर्ताव ना हो इसके भी उपाय किए गए हैं।

दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया कि महिला और बाल विकास विभाग ने इसके कुछ बिंदुओँ को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसपर अमल लाने का काम शुरू हो गया है। ट्रांसजेंडर्स के लिए जिला कार्यालय में एक भेदभाव विरोधी सेल की स्थापना की जाएगी। जिसमे 3 सदस्य शामिल होंगे, इसमे एक महिला या ट्रांसजेंडर का होना अनिवार्य है। यह सेल नौकरियों में थर्ड जेंडर को शामिल करने का प्रावधान करेगी।
महिला और बाल विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह ट्रांसजेंडर आवेदकों के सर्टिफिकेट और आवेदन को स्वीकार करें। अगर इनके मूल दस्तावेज में नाम फोटो अलग हैं तो भी इसे स्वीकार किया जाए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से सलाह के बाद ट्रांसजेंडर को उनके अधिकार दिलाने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। सरकार ट्रांसजेंडर के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है।
गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि समलैंगिको के साथ किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications