दिल्ली सरकार की सौंदर्यीकरण योजना, महक उठेंगी राजधानी की सड़कें

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए खास प्लान का मंजूरी दी है। इस प्लान के तहत दिल्ली की सड़कों को वैश्विक स्तर पर खूबसूरती देने की योजना है।

Arvind Kejriwal

दिल्ली की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार अपने पिछले कार्यकाल से ही दिल्ली को सजाने संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। दिल्ली सरकार ने अब शहर की 11 सड़कों के कायाकल्प करने के लिए एक योजना तैयार की है। जिसे केजरीवाल सरकार के कैबनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है। ये सभी सड़कें राजधानी के रोहिणी सेक्टर में हैं। जिनके सौंदर्यीकरण का बीड़ा उठाया गया गया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी सड़कों के जीर्णोद्धार संबंधित परियोजना को मंजूर कर दिया है। दिल्ली सरकार की ओर दावा किया जा रहा है कि सरकार सड़कों को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक सफर की व्यवस्था करने के प्रतिबद्ध है।

आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राज्य में यातायाता को सुरक्षित और सुगम बनाने के कई प्रयास किए हैं। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कई कड़े फैसले लिए। अब राज्य के सड़कों के स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 'आप' सरकार की ओर से बड़ कदम उठाने की प्लानिंग की गई है। मुख्य रूप से ये प्रोजेक्ट रोहिणी के लिए है। जहां की सड़कों की स्थिति बेहतर और ज्यादा टिकाऊ बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार इन सड़कों का सौंदर्यीकरण कर क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाने का भी प्रयास करने जा रही है।

केजरीवाल सरकार का मानना है कि दिल्ली में सड़कों के सौंदर्य बढ़ाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही दिल्ली के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। ल्ली सरकार में शिक्षा व पीडब्ल्यूडी मंत्रालय संभाल रही मंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार शहर में सड़कों को दुरुस्त करने की दिशा में काम कर रही है। योजना के तहत रोहिणी की 11 सड़कों का चयन किया गया है। इसके अलावा चरणबद्ध तरीके से सरकार दिल्ली राज्य की सड़कों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

दिल्ली सरकार अपने ए प्रोजक्ट तहत कई सड़कों का जीर्णोद्धार करने जा रही है। जो सड़कें इस योजना में शामिल की गई हैं, उनमें रोहिणी के सेक्टर- 9 का अहिंसा मार्ग, इंटरनल रोड, सेक्टर 14 का बाबोसा चौक से तुलसी अपार्टमेंट तक की सड़क, रिंग रोड से महेश्वरी अपार्टमेंट रोड, ओआरआर से रोड नंबर. बी-5 तक की सड़क, सेक्टर 20 में पॉकेट-14 से पॉकेट सी-1 तक की सड़क, पॉकेट 10 से पॉकेट पॉकेट डी-4 तक की रोड शामिल है। इसके अलावा रोहिणी सेक्टर 11 की कुल चार सड़कों पर कार्य होना है। इनमें पॉकेट 8 से पॉकेट 9 तक, पॉकेट बी-2 से पार्क तक, पॉकेट-13 से पॉकेट 9 तक की रोड़ और पॉकेट- 5 से पॉकेट 6 तक की रोड शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+