कई मौतों के बाद जागी दिल्ली सरकार, चाइनीज मांझे पर लगाया बैन
दिल्ली। केजरीवाल सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए चाइनीज मांझे पर बैन लगा दिया। स्वतंत्रता दिवस के बाद राजधानी में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से हुई कई मौतों के बाद सरकार जागी और तुरंत इस पर फैसला लिया।

स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाने का रिवाज इस बार भी चाइनीज मांझे की वजह से जानलेवा साबित हुआ। दिल्ली के रानीबाग इलाके में कार से बाहर झांक रही तीन साल की बच्ची की गर्दन मांझे से कट गई। जब तक परिजनों को इसका पता चला उसकी मौत हो चुकी थी।
मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
वहीं, दिल्ली के विकासपुरी में भी एक बाइक सवार युवक भी चाइनीज मांझी की चपेट में आकर जान गवां बैठा। मांझा उसकी गर्दन में फंस गया जब तक वह संभलता उसकी गर्दन कट चुकी थी।
यूपी के रामपुर में पतंगबाजी पर बैन
घटनाओं से सबक लेते हुए सरकार ने तत्काल इस पर बैन लगाने का आदेश दिया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के रामपुर में चाइनीच मांझा बनाने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। कैबिनेट मंत्री आजम खान ने खुद इस मामले में आदेश जारी करते हुए जिले में पतंगबाजी पर बैन करवा दी है।












Click it and Unblock the Notifications