दिल्ली: प्रेमिका ने किया इग्नोर तो सनकी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ कई वार, हालत गंभीर
Delhi News: दिल्ली में सनकी आशिक ने एक बार फिर अपनी कथित प्रेमिका को मौत के घाट उतारने की कोशिश की है। सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से कई वार किया है। लोगों की मदद से उसके चंगुल से छुड़ाया।
दक्षिणी दिल्ली के लाडो सराय में एक 23 वर्षीय लड़की को उसके नाराज प्रेमी ने कई बार चाकू से वार किए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी गौरव पाल को पकड़ लिया गया और साकेत पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि लड़की ने उसे इग्नोर किया तो सनकी ने उसे चाकू से गोदना शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आज सुबह 6.20 बजे लाडो सराय फिरनी रोड से घटना के बारे में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी।
पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता पर साकेत पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गाजियाबाद के रहने वाले गौरव पाल ने चाकू से कई बार वार किया। पुलिस ने कहा कि कैब वाले ने हस्तक्षेप किया और अन्य लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। हमले के एक कथित वीडियो में एक महिला कैब के अंदर दिखाई दे रही है जिसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर खून लगा हुआ है।
इस बीच महिला की मां ने कहा कि उनकी बेटी की हालत गंभीर है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मेरी बेटी एक इंटरव्यू के लिए जा रही थी, जब कैब में एक आदमी ने उसे कई बार चाकू मारा। उसके सिर पर कई बार वार किया गया और उसकी हालत गंभीर है। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'आर्मी वाले ने ली लड़की की टांगों की फोटो और फिर...', इंटिमेट पलों के वीडियो के बाद दिल्ली मेट्रो में नया कांड












Click it and Unblock the Notifications