Delhi Fog: कोहरे का कोहराम, IG एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, अब बारिश बरपाएगी कहर

Delhi Fog: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज घना कोहरा छाया हुआ है, ठंड का आलम ये हैं कि आधा दिन बीत जाने बाद भी कई जगहों पर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को सड़कों पर चलने में खासी दिक्कत हो रही है।

घने कोहरे और शीत लहर की वजह से शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज़्यादा उड़ानें देरी से चलीं। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के बावजूद अभी तक किसी भी उड़ान का मार्ग नहीं बदला गया है।

Delhi Fog

लेकिन फ्लाइट्स के लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी सहनी पड़ रही है। हवाई अड्डे और एयरलाइन अधिकारियों ने संभावित उड़ान व्यवधान की चेतावनी दी है।

यात्रीगण अपडेट के लिए एयरलाइनों से संपर्क करें

आपको बता दें कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा प्रबंधित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA) प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों की आवाजाही को समायोजित करता है। DIAL ने कहा कि लैंडिंग और टेकऑफ़ जारी रहने के बावजूद, CAT III का अनुपालन न करने वाली उड़ानों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए एयरलाइनों से संपर्क करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइनों ने भी यात्रियों को संभावित मौसम संबंधी देरी के बारे में निर्देश जारी किए हैं और कहा है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले सभी लोग अपने एंयरलाइंस काउंटर पर कॉल जरूर करें।

'सोमवार से यहां पर हल्की बारिश होने की उम्मीद'

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में मौसम का हाल अगले दो दिन ऐसा ही रहने वाला है और सोमवार से यहां पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम का हाल बताते हुए आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि, "पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी

अगले 4-5 दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। 4 और 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की भी उम्मीद है। आसपास के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 6 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+