Delhi floods: दिल्ली की टेंशन अभी और बढ़ाएगा हरियाणा का हथनीकुंड बैराज, इंजीनियर ने दी खतरे की खबर

Delhi floods: बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में बाढ़ आ गई है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से बहुत ऊपर आ गया है। दिल्ली वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुना से सटे निचले इलाके को खाली कराया जा रहा है।

वहीं, हरियाणा का हथनीकुंड बैराज अभी दिल्ली की टेंशन और बढ़ाएगा। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अधीक्षक अभियंता आरएस मित्तल ने बाढ़ की स्थिति पर कहा कि कल पानी का स्तर नीचे जाना शुरू हो गया था लेकिन कल रात से यह फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसा नहीं लगता कि अभी पानी का स्तर और नीचे जाएगा।

दिल्ली की टेंशन अभी और बढ़ाएगा हरियाणा का हथनीकुंड बैराज

संकट के बीच दिल्ली सरकार लोगों से सतर्क और सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील कर रही है। दिल्ली में बाढ़ लोगों के लिए आफत बन चुकी है। बाढ़ से सिविल लाइन्स, कश्मीरी गेट, निगम बोध, लोहे वाला पुराना पुल, यमुना बैंक और लाल किला समेत कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं।

लोग इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इंसान घुटने तक पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। सड़क पर जलजमाव होने से यातायात प्रभावित हुई है। रोड पर बाइक-कार सब डूब गई है।

दिल्‍ली ने पिछले कई सालों से बाढ़ का सामना नहीं किया, लेकिन इस बार भीषण बाढ़ का सामना कर रही है।हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दिल्‍ली में बाढ़ का कहर झेल रही है। इससे पहले दिल्ली 1924, 1977, 1978, 1995, 2010 और 2013 में भीषण बाढ़ से जूझ चुकी हैं लेकिन इससे पहले 45 साल पहले जो 1978 में बाढ़ आई थी वो दिल्‍ली की अब तक की सबसे भयानक बाढ़ थी।

यह भी पढ़ें- Delhi Flood: लाल किला, कश्मीरी गेट समेत जलमग्न हुई राजधानी! सीने तक पानी, देखिए बेहाल दिल्ली के 3 वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+