Delhi Flood: केजरीवाल के घर तक पहुंच गया बाढ़ का पानी, ITO से कश्मीरी गेट तक खतरा, जानिए पूरी लिस्ट

Delhi Flood News: दिल्ली की यमुना नदी का जल स्तर 208.46 मीटर तक पहुंच गया है। यमुना नदी ने दिल्ली के 207.49 मीटर के अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हफ्ते की शुरुआत में ही पानी 207.99 मीटर तक पहुंच गया था।

गुरुवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ में बाढ़ का पानी घुसने से जलस्तर 208.46 मीटर के निशान को पार कर गया। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

Delhi Flood News

सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाना धीमा होना चाहिए।

Recommended Video

    Delhi Flood: केजरीवाल के घर तक पहुंच गया बाढ़ का पानी, ITO से कश्मीरी गेट तक खतरा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यमुना नदी के पास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत वहां से हटने का आग्रह किया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा, ''पानी आपके घरों में घुस जाएगा, समय नहीं लगेगा और यह आपके और आपके जीवन के लिए हानिकारक होगा। सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया इंतजार न करें।''

    दिल्ली में यमुना नदी के पास के कई निचले इलाके प्रभावित हुए हैं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया है, जलभराव की समस्या और यातायात जाम हो गया है।वजीराबाद में सिग्नेचर ब्रिज के पास गढ़ी मांडू गांव जलमग्न हो गया है। दिल्ली में सीएम केजरीवाल का घर भी बाढ़ के प्रभावित इलाकों में आता है। ITO से कश्मीरी गेट तक के इलाके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं।

    दिल्ली में बाढ़ प्रभावित इलाकों की लिस्ट...

    कश्मीरी गेट, जीटी करनाल रोड, बोट क्लब, मठ बाजार, नीली छत्री मंदिर, यमुना बाजार, नीम करोली गौशाला, विश्वकर्मा कॉलोनी, मजनू का टीला और वज़ीराबाद के बीच फैला इलाका, न्यू उस्मानपुर, शास्त्री पार्क, पुराना यमुना पुल, निगम बोध घाट रोड, सोनिया विहार, मंडावली, पांडव नगर, गांधीनगर, गीता कॉलोनी, गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी, गढ़ी मांडू।

    यमुना नदी का जल स्तर बढ़ा तो ये इलाके भी होंगे प्रभावित

    लक्ष्मी नगर, सराय काले खां, बदरपुर, जामिया नगर, शाहीन बाग, मयूर विहार, बदरपुर खादर, डीएनडी, पुश्ता, जगतपुर में मुख्य यमुना रोड, सराय काले खां में भेलोपुर शमशान घाट, ग्यासपुर, मिलेनियम डिपो के आसपास झुग्गियां।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+