दिल्ली: द्वारका सेक्टर-8 के होटल में लगी भीषण आग, 2 की मौत
दिल्ली: द्वारका सेक्टर-8 के होटल में लगी भीषण आग, 2 की मौत
नई दिल्ली, 15 अगस्त: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की सुबह द्वारका के सेक्टर-8 में स्थित एक होटल में आग लग गई। द्वारका के सेक्टर-8 में स्थित होटल कृष्णा में आग लगने से 02 लोगों की मौत हो गई है। दमकल विभाग की 8 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। होटल काफी हद तक जल चुका है। फिलहाल इस हादसे में 02 लोगों के मौत की पुष्टि हो पाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक द्वारका सेक्टर-8 स्थित होटल कृष्णा में आग सुबह 7 बजकर 25 मिनच पर लगी। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं।
आग बुझाने के अभियान के दौरान होटल के अंदर से अभी तक 2 शवों को बरामद किया गया है। फिलहाल मृतकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। द्वारका दक्षिण पुलिस थाने ने कहा कि उन्हें आज सुबह आग लगने की शिकायत मिली थी, जिसमें बताया गया कि कुछ लोग होटल की इमारत के अंदर फंस गए हैं। होटल में जब द्वारका दक्षिण पुलिस पहुंची तो पता चला है कि होटल की सर्विस ओयो रूम्स द्वारा चलाई जा रही थी। परिसर में कोई होटल कर्मचारी नहीं था। आग बुझाने के बाद सीढ़ियों के पास से दो शव मिले थे।
एक चश्मदीद ने बताया है कि आधी रात को शॉर्ट सर्किट हुआ और आधे घंटे बाद बिजली वापस आ गई थी। बाद में जब वे सुबह 7 बजे उठे, तो उन्होंने होटल के अंदर से घुंआ निकलता दिखा था।












Click it and Unblock the Notifications