Delhi Fire: स्टील व्यापारी के 4 मंजिला घर में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 1 बेहोश
Delhi Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके के मौर्य एन्क्लेव स्थित एक स्टील व्यापारी के 4 मंजिला घर में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पलक झपकते ही पूरी इमारत को चपेट में ले लिया। घटना के वक्त इमारत में मौजूद 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का रेस्क्यू किया गया।
सूचना पर दमकल की करीब 8 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। दिल्ली पुलिस की टीमों और दमकल की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इमारत के अंदर बेहोशी की हालत में मिले छह लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में 5 ने दम तोड़ दिया।

इमारत में धुंआ ही धुंआ
आग के चलते इमारत में धुंआ ही धुंआ छा गया। जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दमकल और पुलिस की टीमों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पडा। हालांकि, सीढ़ियों की मदद से रेस्क्यू टीम ने स्ट्रेचर पर बेहोश लोगों को इमारत से बाहर निकाला।
क्या कहती है पुलिस?
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र कुमार मीना ने बताया कि हमें रात करीब 8:15 बजे एक घर में आग लगने की सूचना मिली। घर से चार महिलाओं और 2 पुरुषों सहित छह लोगों को बचाया गया। लेकिन, बाद में अस्पताल में उनमें से 5 को मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications