Delhi: ग्रेटर कैलाश स्थित एचडीएफसी बैंक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाडियां मौके पर
Delhi Fire in HDFC Bank:दिल्ली के ग्रेटर कैलाश जीके पार्ट-2 में स्थित HDFC बैंक में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही 9 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Delhi Fire in HDFC Bank: राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक में गुरुवार (09 फरवरी) सुबह भीषण आग लग गई। एचडीएफसी बैंक में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक में आग लगने की यह घटना ग्रेटर कैलाश के एम-29, एम ब्लॉक, जीके पार्ट-2 इलाके में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, बैंक गुरुवार सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के पास आग लगने की सूचना छह बजकर पांच मिनट पर आई। सूचना मिलते ही नौ दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7.15 बजे आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग एचडीएफसी बैंक के बेसमेंट (सर्वर रूम) और ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications