दिल्ली: चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट में लगी आग अब भी काबू में नहीं, रातभर जलीं दुकानें

दिल्ली: चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट में लगी आग अब भी काबू में नहीं, रातभर जलीं दुकानें

Delhi Chandni Chowk fire Bhagirath Palace market: दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट में बुधवार की देर रात भीषण आग लगी। रातभर मार्केट में जलती रही है, अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। मौके पर लगभग 18 फायर ट्रेंडर भेजे गए हैं और 40 दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने शुक्रवार को कहा कि पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में गुरुवार रात लगी आग की घटना में ''स्थिति बहुत अच्छी नहीं है'' और बताया कि इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

उन्होंने कहा, "अभी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। मौके पर दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद हैं। सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इमारत का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।"

delhi fire

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक आग बुझाने की प्रक्रिया देर रात भी चल रही है। फायर टेंडर भागीरथ पैलेस बाजार में लगी आग बुझाने में जुटे हैं। तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता देखा जा सकता है।

दमकल विभाग ने कहा, दमकल की कुल 32 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल फायर फाइटिंग मशीन का भी इस्तेमाल किया गया।

delhi fire

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने कहा, आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दमकल अधिकारी और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। दो मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+