फटी पैंट देख दोस्त ने कम्प्रेशर से भर दी हवा, आंत फटने से मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के नांगलोई में कथित तौर पर दोस्त की मजाक ने एक मजदूर की जान ले ली। मृतक के दोस्त ने मजाक के लिए उसके पीछे से (गुदा द्वार में) कंप्रेशर से उसके पेट में हवा भर दी, जिससे मजदूर की आंतें फट गईं और उसकी जान चली गई। मृतक रवींद्र (40) नांगलोई की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में मजदूर था। ये मामला बुधवार का है। दरअसल, रवीद्र की पेंट काम करते हुए फट गई थी, पास ही बैठे हुए उसके साथी मजदूर अंजन ने ये देखा तो एयर पाइप उसके पीछे से लगाकर हवा भर दी।

आंते फटने से गई रवींद्र की जान
अंजन ने रवींद्र को पीछे से हवा भर दी तो उसका पेट फूलने लगा। उसकी तबीयत बिगड़ी उसेअस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि रवींद्रकी आंतें फट गई हैं। कंप्रेशर से हवा भरे जाने की वजह से रवींद्र की हालत इतनी खराब हो गई थी कि इलाज के दौरान गुरुवार उसकी मौत हो गई।

अंजन को किया गिरफ्तार
गुरुवार को पुलिस ने आरोपी अंजन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 27 साल के अंजन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच हो रही है।

प्लाईवुड फैक्ट्री की घटना
प्लाईवुड फैक्ट्री में अंजन और रवींद्र के साथ काम करने वाले मजदूरों का कहना है कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की साजिश नजर नहीं आती। वो इसे एक हादसा ही मान रहे हैं। नांगलोई में बुधवार को सुबह करीब 10 बजे ये मामला हुआ।












Click it and Unblock the Notifications