Delhi Exit poll Result: दिल्ली में BJP में 27 सालों बाद वापसी को तैयार! कितने सीटों से चूक सकते हैं केजरीवाल
Delhi Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों में 70 सीटों के लिए मतदान आज 5 फरवरी को खत्म हो गए। दिल्ली में शाम पांच बजे तक 57.70% वोटिंग हुई है। वोटों की गिनती शनिवार 08 फरवरी 2025 को होगी। दिल्ली में वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के मुताबिक ज्यादातर पोल सर्वेक्षकों ने अनुमान लगाया है कि 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 36 है।
SAS एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) 27-30 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) 38-41 सीट जीत सकती है। कांग्रेस 1 से 3 सीटों तक ही पहुंच पाएगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा, "यह हमारा चौथा चुनाव है और हर बार एग्जिट पोल में आप की सरकार बनती नहीं दिख रही है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए काम किया है। हम आम आदमी पार्टी के पक्ष में नतीजे देखेंगे और हम सरकार बनाएंगे।"
Election Exit Poll 2025 Result: देखें सभी एग्जिट पोल के आंकड़े?
SAS एग्जिट पोल
- आम आदमी पार्टी (AAP): 27-30
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 38-41
- कांग्रेस: 1-3
- अन्य: 0-1
पीपल पल्स एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 10-19
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 51-60
- कांग्रेस: 0
- अन्य: 0
मैट्रिज (Matrize) एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 32-37
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 35-40
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
JVC एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 22-31
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 39-45
- कांग्रेस: 0-2
- अन्य: 0
P-Marq एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 21-31
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 39-49
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
People's Insight एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 25-29
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 40-44
- कांग्रेस: 0-1
- अन्य: 0
Poll Diary एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 18-25
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 42-50
- कांग्रेस: 0-2
- अन्य: 0
डीवी रिसर्च एग्जिट पोल 2025
- आम आदमी पार्टी (AAP): 26-34
- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 36-44
- कांग्रेस: 0
- अन्य: 0












Click it and Unblock the Notifications