वायु प्रदूषण को लेकर एक्शन में दिल्ली सरकार, गोपाल राय आज फिर करेंगे हाई लेवल बैठक

Delhi News: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (AQI) अभी भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली की जनता के लिए बाहर की खुली हवा भी जहर बन चुकी हैं, लोग सड़कों पर वापस मास्क में दिखने लगे हैं। इस समस्या का कोई पक्का समाधान तलाशने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज दोपहर एक बैठक बुलाई है।

इस बैठक में पर्यावरण विभाग और दिल्ली प्रदुषण नियंत्रण समिति अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान, विशेष चर्चा इस मुद्दे पर होगी की अक्टूबर में लागू किये गए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP नियमों का पालन सख्ती से हो रहा है या नहीं। इस बाबत खुद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी।

gopal rai

बता दें कि आज दोपहर दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी अधिकारियों के साथ गोपाल राय समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान उन्होंने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि आज बैठक में हम सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे कि आगे क्या संभावना दिख रही है, क्या स्थिति रहेगी उसी के हिसाब से आगे की तैयारी करेंगे।

इससे पहले दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि सरकार प्रदूषण स्तर पर कड़ी निगरानी रख रही है। प्रदूषण की स्थिति बिगड़ती है तो ऑड-ईवन नियम लागू और कृत्रिम बारिश पर विचार किया जाएगा। इतना ही नहीं, कृत्रिम बारिश पर निर्णय अगले दो से तीन दिनों में मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

गौरतलब है कि, दिवाली के दो दिन बाद बुधवार सुबह दिल्‍ली की एयर क्‍वालिटी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्‍ली में जहरीली धुंध से राहत पाने के लिए कृत्रिम बारिश का सहारा है, जिसके लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दो तीन बाद निरीक्षण के बाद अहम निर्णय ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+