दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ पानी छिड़काव अभियान की शुरुआत की
Delhi Pollution: दिवाली के पटाखों के शोर के बीच दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने Anti Smog Guns को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए आज धूल प्रदूषण के ख़िलाफ़ 'पानी छिड़काव अभियान' की शुरुआत की।
इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में AAP सरकार और दिल्ली की जनता के प्रयासों से दिवाली के बाद प्रदूषण नहीं बढ़ा। अब इस लड़ाई को और बड़े स्तर पर ले जाया जा रहा है। आज से दिल्ली की 70 विधानसभाओं में 2-2 Mobile Anti Smog Gun लगाई जा रही हैं जो 3 शिफ्ट में काम करेंगी।

मंत्री राय ने कहा कि सरकार जल्द ही राजधानी दिल्ली में पानी के छिड़काव की आवृत्ति बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। पर्यावरण विभाग को अंदेशा इस बात का अंदेशा था कि दिवाली के अगले दिन दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होगी , लेकिन हम देख सकते हैं कि प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में है। यह दिल्ली के लोगों और सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मैं दिल्ली के लोगों को दीये जलाकर और पटाखे न फोड़कर जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में योगदान देने के लिए बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक हम पटाखे फोड़ने वालों को भी यह समझा पाएंगे। आज से हम वायु प्रदूषण के स्तर को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली भर में पानी का छिड़काव बढ़ा रहे हैं। इस बार बड़े पैमाने पर पटाखे नहीं फोड़े गए। यह प्रदणष के खिलाफ लड़ाई में दिल्लीवासियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दिल्ली के आनंद विहार में AQI 395 दर्ज किया गया, जबकि जहांगीरपुरी में 390 और द्वारका में 376 रहा। इन सभी क्षेत्रों में वायु सूचकांक 'बेहद खराब' रहा, जिससे स्वास्थ्य को काफी खतरा है। प्रदूषण का स्तर देश के अन्य शहरों में भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दक्षिण में चेन्नई और पश्चिम में मुंबई जैसे अन्य शहरों में भी ऐसी ही स्थिति की सूचना मिली, जहां धुंध और खराब वायु गुणवत्ता ने बड़े क्षेत्रों को प्रभावित किया और निवासियों ने उत्सव से जुड़े प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications