दिल्ली की महिलाओं ने किस पार्टी को दिया वोट? इन Exit Poll में खुल गया बड़ा राज़
Delhi Elections Exit Poll 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है, 8 फरवरी को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित होंगे। दिल्ली चुनाव में वोटों की गिनती से पहले एग्जिट पोल के नतीजे तमाम एजेंसियों ने जारी कर दिया है। एग्जिट पोल के विश्लेषण के अनुसार तो दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार बनाने जा रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पिछले चुनाव की तुलना में बड़ी संख्या में सीटों को नुकसान होता नजर आ रहा है।
वोटिंग के एक दिन बार एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल और सी वोटर एग्जिट पोल नतीजे जारी किए है। इन एग्जिट पोल में ये भी बताया है कि दिल्ली की महिलाओं और पुरुषों ने किस पार्टी को वोट डाला है। आइए जानते हैं राजधानी की आधी आबादी यानी की पहली पसंद कौन सी पार्टी है? महिलाएं किस पार्टी को दिल्ली की सरकार बनवाने जा रही हैं?

बता दें आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए भाारतीय जनता पार्टी ने भी दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता हर महीने देने का चुनावी वादा किया है। इसके अलावा और कई तमाम फ्री योजनाओं का ऐलान किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की महिलाओं को भाजपा या आप किस पर ज्यादा भरोसा है?
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में महिलाओं ने किसे दिया वोट?
एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के सर्वे में 46% फीसदी वोट भाजपा को मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को उससे थोड़ा कम 44% ने अपना समर्थन दिया है।
दिल्ली के पुरुषों की पहली पसंद कौन सी पार्टी है?
वहीं माई इंडिया एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार 50% पुरुष मतदाताओं ने भाजपा को चुना है, जबकि AAP को 40% पुरुष वोट मिले हैं। कांग्रेस पार्टी 7% पुरुष मतदाताओं को आकर्षित करने में सफल रही है।
सी वोटर सर्वे के अनुसार महिलाओं ने किसे दिया वोट?
हालांंकि सी वोटर सर्वे के अुनुसार भाजपा की तुलना में आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की महिलाओं ने ज्यादा भरोसा जताया है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक 50.7 फीसदी वोट शेयर आप को मिलने का अनुमान है। भाजपा को महिलाओं का 34.3 फीसदी शेयर मिल सकता है और 6.8 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है
दिल्ली में किस पार्टी की बन रही सरकार?
चुनाव नतीजों की बारीकियों पर गौर करें तो एक्सिस माई इंडिया पोल में 70 सीटों वाली विधानसभा में से 45-55 सीटों के साथ भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान है। इसके विपरीत, आप को 15-25 सीटें मिलने का अनुमान है, और कांग्रेस को 0-1 सीटों के अनुमान के साथ मुश्किल से ही कोई प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है












Click it and Unblock the Notifications